3 अगस्त 2014 - 17:14
इस्राईल ने अपने लापता सैनिक के मारे की पुष्टि की।

इस्राइली फ़ौज ने कहा है कि वह सैनिक जिसके बारे में पहले यह कहा गया था कि उसे फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने पकड़ लिया है, ग़ज़्ज़ा में झड़प के दौरान मारा गया है।

अबनाः इस्राइली फ़ौज ने कहा है कि वह सैनिक जिसके बारे में पहले यह कहा गया था कि उसे फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने पकड़ लिया है, ग़ज़्ज़ा में झड़प के दौरान मारा गया है।
रविवार को सुबह इस्राइली फ़ौज ने ऐलान किया कि तेईस वर्षीय सेकंड लेफ़्टिनेंट हादार गोल्डिन गिवेटी पैदल वाहिनी का सदस्य था जो शुक्रवार को लड़ाई में मारा गया।
इस्राईल के युद्ध मंत्री मूशे यालून ने कफ़र सबआ क़स्बे जाकर हादार गोल्डिन के परिवार को इस ख़बर से सूचित किया। यालून ने कहा कि ज़मीनी साक्ष्यों से पता चलता है कि वह ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले के दौरान मारा गया है।
इससे पहले तेला अवीव ने हमास के संघर्षकर्ताओं पर हादार गोल्डिन को पकड़ने का आरोप लगाया था और इसी बहाने उसने नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पर अपने हमले तेज़ कर दिए थे। फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन ने कहा था कि उसके पास गोल्डिन की स्थिति या उसके लापता होने से जुड़े हालात की जानकारी नहीं है।
हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने कहा कि इस्राईल का लापता सैन्य अधिकारी शायद इस्राईल द्वारा की गई बमबारी में मारा गया। ब्रितानी मीडिया ने गोल्डिन को यालून का चचेरा भाई बताया है।